क्या सुनने और बोलने से लक्ष्य प्राप्त होता है ???(short motivational story) get bring your life
!!!!! सुनने व बोलने से क्या लक्ष्य प्राप्त होता है !!!!!
दोस्तों हम अक्सर यह सुनते हैं और देखते हैं कि जो आप बोलते हैं सुनते हैं आज नहीं तो कल वह आप बन जाते हैं क्या यह सत्य है क्या हम इस चीज को मानते हैं.
आइए जीवन के नजरिए को देखने और बदलने के लिए एक प्रेरक माध्यम से इस बात को जानते हैं जो आपके जीवन को नई उर्जा व दिशा प्रदान करेगी !!!!
------- बहुत समय पहले की बात है एक जंगल में पक्षियों का एक बहुत बड़ा झुंड रहता था वह जंगल उन्हीं पक्षियों की वजह से मशहूर था, उस जंगल में केवल पक्षी रहते थे .एक दिन जंगल में एक शिकारी आता है और वह धीरे धीरे उन जंगल के पक्षियों का शिकार करना प्रारंभ करता है, ऐसे ही कुछ दिन बीत जाते हैं और वह अपना शिकार करता रहता है कुछ वक्त बाद उस जंगल में पक्षियों की कमी हो जाती हैं इस पर उस पक्षियों का मुखिया चिंतित रहता है और सभी पक्षी एक झुंड में एकत्रित होकर इस समस्या के समाधान के बारे में सोचते हैं परंतु इस समस्या का कोई समाधान नहीं नजर आ रहा था , उन पक्षियों में से एक पक्षी बोलता है कि यहां पास ही एक विद्वान ज्ञानी मुनि रहते हैं , क्यों ना हम उन्हें अपनी समस्या बताएं वह कुछ ना कुछ हमें समाधान जरूर बताएंगे . उस पक्षी की बात सभी मान लेते हैं और पक्षियों का मुखिया मुनि के पास जाता है और उनसे जंगल में हो रही सारी समस्या का विवरण देता है और उनसे उस समस्या का हल पूछता है , मुनि उसे समस्या का हल बताते हुए कहते हैं की शिकारी आएगा जाल बिछाएगा दाना डालेगा पर तुम फसना मत ,!
मुन्नी की यह बात सुनकर मुखिया अपने झुंड में आ जाता है ओर यही दौरहाता है की शिकारी आएगा जाल बिछाएगा दाना डालेगा पर तुम फसना मत , मुखिया यही बात सभी को बताता है और उनसे बार-बार यही बात दोहराने को कहता है सभी पक्षी इस बात को दोहराते हैं उठते बैठते हर वक्त पक्षी इसी बात को दोहराते हैं शिकारी आएगा जाल बिछाएगा दाना डालेगा पर तुम फसना मत एक दिन शिकारी जंगल में आता है और वहां सभी पक्षियों की इस बात को सुन लेता है और चिंतित हो जाता है की सभी पक्षी उसकी इस बात को समझ चुके हैं अब उन पक्षियों का शिकार नहीं कर सकता,और वह शिकारी भूखा रहने लगा क्योंकि शिकार से ही वह अपना पेट भरता था शिकार को बेचता था उसे पैसे कमाता था और अपना और अपने परिवार का पालन करता था कुछ दिन बीत गए शिकारी इसी बात की चिंता कर रहा था कि वह शिकार नहीं कर पाएगा एक दिन व शिकारी उन्हीं मुनी के पास जाता है और उनसे सारी समस्याएं बताता है मुनि शिकारी से कहते हैं कि तुम अपना कर्म करो तुम जाल बिछाऔ दाना डालो, किंतु शिकारी मुनी से कहता है पक्षी इस बात को समझ चुके हैं वह अब मेरे पिंजरे में नहीं आएंगे मुनि उसे कहते हैं तुम अपना कर्म करते रहो .मुनि की यह बात सुनकर शिकारी जंगल की ओर चला जाता है और शिकारी को देख सभी पक्षी फिर वही बात दोहराते हैं शिकारी आएगा जाल बिछाएगा दाना डालेगा पर तुम फसना मत , शिकारी ने जाल बिछाया दाना डाला और सारे पक्षी दाना खाने के लिए जाल में आकर बैठ गए और वहीं पर फस गए वह शिकारी उन पक्षियों को लेकर उन्हें मुनि के आश्रम में जाता है और मुनि से कहता है कि मुनिवर यह कैसे हुआ वह पक्षी फिर वही बात दोहराते हैं शिकारी आएगा दाना डालेगा पर तुम फसना मत मुनि कहते हैं इन पक्षियों ने केवल मेरी बात सुनी और उसे दौहराया ना कि उसे अमल में लिया अगर यह अमल में लेते तो यह कभी तुम्हारे जाल में नहीं फसते !
कहानी की सीख-----
मित्रों हम प्रतिदिन बहुत सारे मोटिवेशनल वीडियो बातें सुनते हैं देखते हैं पर कभी उन पर अमल नहीं करते हैं ठीक उन पक्षियों की तरह जिन्होंने मुनि कि बात का को कभी अमल में नहीं लिया केवल दोहराया और उन्हें उसका अंजाम भुगतना पड़ा !!
हम सुनते हैं देखते हैं पढ़ते हैं पर क्या हम उसे अमल में लेते हैं सुनने देखने बोलने पढ़ने से लक्ष्य प्राप्ति अवश्य होती हैं अगर आप उसे अमल में ले तो ,
मित्रों केवल देखने सुनने और बोलने से केवल मन को शांति मिलती हैं एक आत्मविश्वास मिलता है पर लक्ष्य आपको उन बातों को हमले में लेने से ही मिलेगा!! अगर आप केवल मोटिवेशनल वीडियो देखते हैं सुनते हैं मोटिवेशनल बातें पढ़ते हैं परंतु उन्हें अमल में नहीं लेते तो उनका देखना पढ़ना सुनना सब व्यर्थ है !!!
कहानी अपनी अपनी
इसी तरह की प्रेरित कहानियों व प्रेरणादायक स्त्रोतों के लिए आप हमारे साथ बनी रहे हम से संपर्क करे
Contact it-- 8966856736
Email - patidarvikki04@gmail.com


Comments
Post a Comment