दिमाग की ताकत ( बुद्दी का ब्रह्मांड )

     

 

         !!!! ( दिमाग की ताकत )   -  बुद्धि का ब्रह्मांड !!!!

                      (( दुनिया बदलने की ताकत))) !!!!!


---   दोस्तों भगवान का दिया हुआ सबसे अनमोल तोहफा हमारे पास है प्राणी जगत में सभी जीव है पर मनुष्य कुछ विशेषताओं की वजह से उनसे अलग है आज उसी के ऊपर एक प्रेरणादायक विचार आपके समक्ष रखते हैं यह कहानी है जो हमें यह बताइए कि हमारे पास कितना अनमोल तोहपा हैं  जिससे हम पूरी दुनिया को बदल सकते हैं और अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं ़


        बहुत समय पहले की बात है जंगल में एक बब्बर शेर रहता था उस शेर से वहां के सभी जानवर बहुत डरते थे पर शेर अपने शिकार के लिए जंगली जानवरों का शिकार करता था ,
एक दिन की बात है वह शेर बहुत ही भूखा था और उसने सोचा कि मैं आज शिकार करता हूं वह शिकार के लिए जंगल में जाता है वही जंगल में घूमते - घूमते वह बहुत दूर निकल जाता है पर उसे कोई जानवर नजर नहीं आता है थोड़ा और आगे चलकर उसे एक लोमड़ी नजर आती है शेर लोमड़ी के शिकार के लिए उसके ऊपर छपट पड़ता है और उसे नीचे गिरा देता है, शेर के प्रहार को देखते हुए लोमड़ी विचलित हो जाती है पर ऐसी स्थिति में लोमड़ी सोचती है कि मुझे कुछ करना होगा अन्यथा यह शेर आज मेरी जीवन लीला समाप्त कर देगा!!!

        



----  लोमड़ी ने अपनी चतुराई दिखाते हुए शेर को कहा कि मैं इस जंगल में एक अनमोल और भगवान की भेजी हुई देन हु , अगर आप मुझे मारेंगे तो आपको श्राप लगेगा और आप तुरंत ही नष्ट हो जाएंगे,

 लोमड़ी की ईस बात पर शेर ने कुछ वक्त सोचा. शेर को सोचता हुआ देख लोमड़ी तुरंत बोलती है कि अगर आपको विश्वास नहीं है तो आप मेरे साथ जगल में चलिए , मुझे देख कर आपके जंगल के सारे जानवर दूर भाग जाएंगे अगर नहीं भागते हैं तो फिर आप मेरा शिकार कर लेना लोमड़ी की इस बात पर शेर ने विचार किया कि चलते हैं अगर ऐसा होता है तो हम इसे बाद में इसका शिकार कर लेंगे ऐसा कहते ही लोमड़ी और शेर जंगल की ओर चलने लगते हैं लोमड़ी आगे आगे और बब्बर शेर पीछे पीछे जंगल में चले जाते हैं शेर को देखकर जंगल के सभी जानवर दूर भागते हैं ,शेर को ऐसा लगा कि यह सभी जानवर वास्तव में इस लोमड़ी को देख कर ही डर कर भाग रहे हैं और लोमड़ी वास्तव में एक चमत्कारी है ऐसा देख शेर लोमड़ी को छोड़कर चला जाता है.



  एक बड़ी प्यारी बात कही है-

                          =   तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे 

                              तुम अपने क्रोध के द्वारा दंड पाओगे !!


कहानी की सीख-

---- इस कहानी में की तरह हमारे जीवन में भी कई विपरीत परिस्थितियां आती है जिसमें हम बिना सोचे समझे निर्णय ले लेते हैं और बाद में पछताते हैं अगर उस वक्त वह लोमड़ी अपनी बुद्धि का प्रयोग नहीं करती तो उसे अपने जीवन से हाथ धोना पड़ जाता उसने इतने ताकतवर शेर को भी अपने आगे झुका लिया , केवल अपनी बुद्धि के दम पर ,
इसी तरह दोस्तों जीवन की हर परिस्थिति में अगर हम अपनी बुद्धि का प्रयोग करें तो हम हर सतमस्या का हल निकाल सकते हैं चाहे वह समस्या कितनी ही मजबूत हो हम उस समस्या को खत्म कर सकते हैं


  

====    चाहे आप कितने ही पवित्र शब्द बोल ले,  पढ़ ले, वह आपके किसी काम के नहीं जब तक आप उनको प्रयोग में ना लें ,






!                        !! Bhartiya lekhak prakaran!!!!!
                                  कहानी अपनी है


Get contacton email  --- patidarvikki04@gmail.com  

Comments

Popular posts from this blog

सोच का फर्क ( अक्ल बड़ी या भैंस )