लक्ष्य एक संघर्ष ( short motivational story)
!!!! जीवन में लक्ष्य प्राप्ति का एक
समावेशित समाधान !!!
आइए कुछ अच्छा सीखते हैं 👉
जीवन में क्षणभंगुर लालसाऔ और उनकी तृप्ति को लक्ष्य नहीं बनाया जा सकता जो अभी है, शायद कल ना हो जिनके पूरे होने से मिलने वाली प्राप्ति और शांति उनके पूरा ना होने से मिलने वाली और अतृप्ति गहरा विषाद एव अवसाद देती हो ऐसा भी कभी जीवन का लक्ष्य नहीं हो सकता !!
एक कहानी के माध्यम से समझते हैं आपकी हार कहां है और लक्ष्य एवं जीत क्या है आप कहां हारते हैं और कहां जीतते हैं!
महान संत की वाणी से प्रभावित यह कहानी
संत अपने शिष्यों से एक चिडिया को दिखाते हुए कहते है
आकाश में उड़ने वाली चिड़िया को अपने से थोड़ी दूर पर चमकता हुआ श्वेत बादल दिखा उसने सोचा चलो मैं उड़कर बादल को छू लूं ऐसा सोचते हुए वह चिड़िया बादल को अपना लक्ष्य बनाकर अपनी पूरी क्षमता से उड़ चली लेकिन हवाओं के साथ खेलता करता बादल कभी पूर्व में जाता तो कभी पश्चिम में और कभी तो वहीं रुक कर चक्कर खाते हुए चक्रों का चक्रव्यू रचने लगता ,यही नहीं कभी वह छिपता कभी प्रकट हो जाता, अपनी बहू तेरी कोशिसो के बाद भी चिड़िया उस तक नहीं पहुंच सकी प्रयासों के इस दौर में उसने पाया कि . जिस बादल के पीछे वो अपने जीवन को दांव पर लगाकर भाग रही थी अचानक हवाओं के झोंके से छट गया है अपने अथक प्रयासों करने के परिणाम में चिड़िया ने देखा अरे यहां तो कुछ भी नहीं है, फिर सत्य को देखकर उस चिड़िया को अपनी भूल का एहसास हुआ उसने जागृत हो चुके अंत: विवेक से कहा यह तो बड़ी भूल हो गई मेरी! लक्ष्य बनाना हो तो क्षण भंगुर बादलों को नहीं बल्कि पर्वत की चोटियों को बनाऔ!!
""लक्ष्य प्राप्ति की चिंगारी रखो सीने में संघर्ष से मत डरो तभी तो मजा है जीने में""
इस कहानी के माध्यम से हमें यह शिक्षा मिलती हैं कि हम जीवन के अपने उद्देश्यों का जब चिंतन और मनन करें तथा उनको प्राप्त करने के लिए जो प्रयत्न करें वह एक सत्य हो,
हम अपने जीवन में अनेक क्षणभंगुर बादलों को ही अपना लक्ष्य बना लेते हैं और उसी लक्ष्य को प्राप्त करने के भ्रम में पड़े रहते हैं !
हमें अपने जीवन में जो लक्ष्य बनाया है उसकी सत्यता का बोध होना चाहिए नहीं तो हम केवल अपनी किस्मत को ही दोष देते रह जाते हैं और हम उस लक्ष्य तक कभी नहीं पहुंच सकते, जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ना यही अच्छा है पर लक्ष्य ऐसा हो जिसे हम प्राप्त कर सकते हैं नहीं तो उस लक्ष्य से असंतुष्टि के कारण हम अपने जीवन में बहुत सारी सुखों का त्याग कर देते हैं!!
👉👉 जीवन एक संघर्ष है चलते रहिए सीखते रहीऐ और आगे बढ़ते रहिए👈👈
👏👏 जीवन की किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए हम आपके साथ हैं👏👏
!!!!! ना किसी के पक्ष में लिखा ना ही किसी के विपक्ष में, निष्पक्ष होकर जो भी लिखा ,आदर्श भारत के लक्ष्य के लिए लिखा !!!
!!!!!!कहानी अपनी अपनी!!!!! हमसे संपर्क करने के लिए
Patidarvikki04@gmail.com
https://akjindgi.blogspot.com
Mobile number 8966856736

Comments
Post a Comment